राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS) 2024 के लिए मेन्स परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड की तारीख जारी कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, RPSC RAS Mains Admit Card 2025 को 14 जून को जारी किया जाएगा। सभी पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और SSO पोर्टल के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RPSC RAS Mains Admit Card 2025
RAS मेन्स परीक्षा का आयोजन 17 जून और 18 जून 2025 को दो दिवसीय शेड्यूल में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:
प्रथम पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य है। देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
आरपीएससी आरएएस मेन्स परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘RAS Mains Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करना होगा।
विवरण भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
अभ्यर्थी SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी) साथ लाना अनिवार्य है।
परीक्षा केंद्र की जानकारी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और SSO पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 733 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें:
राज्य सेवा के अंतर्गत 346 पद
अधीनस्थ सेवा के अंतर्गत 387 पद शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कृपयाआधिकारिक वेबसाइट से ही नवीनतम और सटीक जानकारी प्राप्त करें।