Rajasthan Police Constable Exam Date 2025: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती जो करीब 10 हजार पदों पर निकाली गई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। राजस्थान पुलिस में यह भर्ती काफी अधिक पदों पर निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अप्रैल से मई तक भरें गए थे। इस भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को इसकी परीक्षा तिथि जारी होने का इंतजार था।
राजस्थान पुलिस विभाग के द्वारा अब इस भर्ती की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। भर्ती के लिए विभाग के द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है, विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार कॉन्स्टेबल पदों के लिए परीक्षा 19 और 20 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी।
Rajasthan Police Constable Exam Date 2025
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के बाद से ही अभ्यर्थियों को इस भर्ती परीक्षा की एग्जाम डेट जारी होने का इंतजार था। और अभ्यर्थी विभिन्न प्रकार से विभाग को परीक्षा तिथि जारी करने की मांग कर रहे थे। अब राजस्थान पुलिस विभाग के द्वारा एक नोटिस जारी करके बताया गया है की कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 और 20 जुलाई को राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाकर एग्जाम आयोजित करवाया जाएगा।
राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए विभाग के द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी, विज्ञप्ति जारी होने के बाद 28 अप्रैल से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भरने शुरू हो गए थे। और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 मई थी।
राजस्थान पुलिस विभाग के द्वारा यह भर्ती जिलों के अनुसार रिक्त पदों पर निकाली गई है। और एक अभ्यर्थी द्वारा केवल एक जिले के लिए ही आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि का नोटिस देखें
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम पैटर्न
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी के लिए यह पर एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के बारें में जानकारी दी गई है।
प्रश्नों की संख्या: 150
कुल अंक: 150
परीक्षा अवधि: 2 घंटे
प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का 25% काटा जाएगा (यानी 0.25 अंक)
परीक्षा को तीन भागों में विभाजित किया गया है:
भाग | विषय | प्रश्न | अंक |
अ | विवेचना, तार्किक योग्यता, सामान्य गणित एवं कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान | 60 | 60 |
ब | सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, समसामयिक विषय, महिलाओं व बच्चों के अधिकार, राज्य सरकार की योजनाएं व संस्थाएं | 45 | 45 |
स | राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति | 45 | 45 |
कुल | 150 | 150 |
न्यूनतम उत्तीर्णांक
उत्तीर्ण होने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं:
सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग: न्यूनतम 40% अंक
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति: न्यूनतम 36% अंक
ट्राइबल सब-प्लान क्षेत्र के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए कोई न्यूनतम उत्तीर्णांक सीमा लागू नहीं होगी।
तैयारी की रणनीति
विवेचना व गणित: रोजाना तार्किक प्रश्नों और गणित के बेसिक टॉपिक (जैसे प्रतिशत, अनुपात, लाभ-हानि आदि) पर प्रैक्टिस करें।
सामान्य ज्ञान व समसामयिक विषय: समाचार पत्र पढ़ें, करेंट अफेयर्स की मासिक पत्रिकाएं और सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें।
राजस्थान विशेष: राजस्थान के इतिहास, प्रमुख हस्तियाँ, लोक कला, मेले-त्योहार, भौगोलिक संरचना और आर्थिक नीति की गहन जानकारी लें।
मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्र: समयबद्ध अभ्यास से अपनी गति और सटीकता बढ़ाएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कृपयाआधिकारिक वेबसाइट से ही नवीनतम और सटीक जानकारी प्राप्त करें।